November 6, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

15 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस ने की कार्रवाई!

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 06 नवंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नवागढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम मिसदा निवासी आकाश कुमार साहू के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इनका रहा सराहनीय योगदान:

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं थाना नवागढ़ के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp