ब्रेकिंग न्यूज़! चण्डीपारा: कत्तानुमा हथियार लेकर लोगों को डरा रहा था युवक, पामगढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा!
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़, 28 अक्टूबर 2026। चण्डीपारा : सार्वजनिक स्थान पर कत्तानुमा हथियार लेकर घूमने और आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पामगढ़ क्षेत्र के शव परीक्षण स्थल के सामने कत्तानुमा हथियार लेकर घूम रहा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान कन्हैया कश्यप उर्फ मोनू (उम्र 27 वर्ष), निवासी चंडीपारा पामगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक कत्तानुमा धारदार हथियार विधिवत जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, पीएसआई गजेंद्र पाल, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल तथा सीताराम का सराहनीय योगदान रहा।
पामगढ़ पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने का संदेश साफ है।
Subscribe to my channel