Recent Posts

September 25, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) कार्यशाला का हुआ आयोजन

1 min read
Spread the love

प्राचार्यों और समन्वयकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

धरमजयगढ़, 25 सितम्बर 2026। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित विकासखण्ड स्रोत केन्द्र (BRC) भवन में आज ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन’ (VVM) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में विकासखण्ड के समस्त हाई/हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों और संकुल शैक्षिक समन्वयकों (CAC) ने हिस्सा लिया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) श्री एस. आर. सिदार की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाने और इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

मास्टर्स ट्रेनर्स ने दी विस्तृत जानकारी

इस कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों और समन्वयकों ने उपस्थित शिक्षकों को ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन’ परीक्षा के प्रारूप और इसके महत्व से अवगत कराया गया। श्री केशव पटेल, जिला समन्वयक ने योजना की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि कैसे यह मंच ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम करता है। आयोजन में शामिल श्री कमलेश पटेल सहा. जिला समन्वयक ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीयन, पाठ्यक्रम और डिजिटल ऐप के माध्यम से परीक्षा आयोजित करने की तकनीकी बारीकियों को समझाया। इसके साथ ही श्री टूमनलाल कंवर विकासखण्ड समन्वयक ने जमीनी स्तर पर स्कूलों में छात्रों को इस परीक्षा के लिए तैयार करने और समन्वय बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस. आर. सिदार ने सभी प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय होकर हर पात्र छात्र तक इस परीक्षा की जानकारी पहुंचाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रशिक्षण के बाद धरमजयगढ़ ब्लॉक से रिकॉर्ड संख्या में छात्र इस गौरवशाली विज्ञान प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp