सतना। पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन के क्षेत्र में ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के शोधकर्ताओं ने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अकादमिक उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मुक्त-पहुंच शोध पत्रिका एमडीपीआई के ‘पर्यटन एवं आतिथ्य’ जर्नल में “भारत में ब्लैक टूरिज्म के विकास की पड़ताल : ऐतिहासिक त्रासदी एवं स्मृति-आधारित पर्यटन स्थलों का अध्ययन” शीर्षक से शोध-पत्र प्रकाशित हुआ है।
वर्ष 2026 में प्रकाशित यह शोध-पत्र खंड 7, अंक 9, शोध-पत्र क्रमांक 260 के रूप में दर्ज है। शोध में भारत में ब्लैक टूरिज्म के विकास तथा ऐतिहासिक त्रासदियों एवं सामूहिक स्मृतियों से जुड़े स्मृति-आधारित पर्यटन स्थलों के महत्व का अध्ययन किया गया है। शोध-पत्र के लेखक डॉ. जाकिर हुसैन शेख, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. बिभु प्रसाद साहू, कृष्ण कुमार मिश्रा, आकाश गुप्ता, मोहित आनंद श्रीवास्तव, अंकित कुमार गर्ग एवं नितिन मिश्रा हैं। यह उपलब्धि पर्यटन अध्ययन के क्षेत्र में भारतीय संदर्भ के एक उभरते विषय को अंतरराष्ट्रीय अकादमिक मंच पर प्रस्तुत करती है और ए.के.एस. विश्वविद्यालय के शोध एवं अकादमिक योगदान को वैश्विक स्तर पर रेखांकित करती है।