Recent Posts

September 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सेवा संकल्प अभियान में रेलवे स्टेशन पर गूंजा जनजागरूकता का संदेश, एकेएस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया नुक्कड़ नाटक

1 min read
Spread the love


सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के विद्यार्थियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक निदेशालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने संवाद, अभिनय और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक जागरूकता तथा समकालीन भारत से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।


नुक्कड़ नाटक में विकास, जनकल्याण, स्वच्छता, डिजिटल पहल, आधारभूत संरचना, सामाजिक योजनाओं तथा सार्वजनिक जीवन से जुड़े विषयों को रचनात्मक रूप में दर्शाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन तथा उनके कार्यकाल से जुड़े विभिन्न विषयों को भी नाटक की विषयवस्तु में शामिल किया गया। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों एवं आमजन ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति को ध्यानपूर्वक देखा।


कार्यक्रम का आयोजन डॉ. दीपक मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि बालकृष्ण मिश्रा ने समन्वयक की भूमिका निभाई। नुक्कड़ नाटक में शिवांशु सिंह, अमन नामदेव, उदित सिंह यादव, हार्दिक हरि, सत्यम चौधरी, जैस्मिन सिंह, तनुष्का शर्मा, पूर्ति पालान, अमोल सिंह, प्रिया पाठक, अनमोल खटीक, दिव्या देशमुख, आयुषी पांडेय, ध्रुव अहिरवार, सत्यम विश्वकर्मा, मदन द्विवेदी एवं सुयश आथ्या ने सहभागिता की।


विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रोफेसर बी. ए. चोपाडे, प्रतिकुलपति डॉ. हर्षवर्धन, कुलसचिव डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर जी.सी. मिश्रा,अधिष्ठाता विद्यार्थी कल्याण डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने डॉ. दीपक मिश्रा, बालकृष्ण मिश्रा सहित सभी विद्यार्थियों एवं आयोजन टीम को इस सार्थक पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी रचनात्मक प्रस्तुतियां सामाजिक जागरूकता और जनसंवाद को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp