Recent Posts

September 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. विश्वविद्यालय में गणेश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक आयोजित हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक आरती में शामिल हुआ विश्वविद्यालय परिवार

1 min read
Spread the love



सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना में गणेश उत्सव श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की आराधना से विश्वविद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजन, मंगल आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उत्सव के दौरान गणेश वंदना, भक्ति गीत, सामूहिक आरती, प्रसाद वितरण, धार्मिक प्रवचन, प्रतियोगिताओं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। इनमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश के विधिवत पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी ए चोपड़े, प्रतिकुलपति डॉ.आर.एस. त्रिपाठी, डॉ. हर्षवर्धन, विश्वविद्यालय के निदेशक अमित कुमार सोनी सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश की विभिन्न दिनों में पूजा-अर्चना कर सभी को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद विद्यार्थियों ने भक्ति गीत, गणेश वंदना और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण और भजन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके अलावा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाली गतिविधियां भी आयोजित की गईं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।


अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणेश उत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना और मंगल आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया और अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना की। गणपति आरती के दौरान पूरा परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती कर भगवान श्री गणेश से ज्ञान, विवेक, सुख-शांति और विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एकजुट होकर भारतीय सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। आयोजन से विश्ववि

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp