Recent Posts

September 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नन्हे हाथी को मां की तलाश, झुंड से बिछड़कर जंगल में भटक रहा शावकबोरो रेंज के चाल्हा क्षेत्र में वन अमला मुस्तैद, परिवार से मिलाने की कोशिश जारी !

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज अंतर्गत चाल्हा क्षेत्र के जंगल में करीब 2 से 3 वर्ष का हाथी शावक अपने झुंड से बिछड़ गया है। बताया जा रहा है कि शावक पिछले दो-तीन दिनों से अकेले जंगल में घूम रहा है। उसकी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद वन विभाग की चिंता बढ़ गई है और अमला लगातार उसकी निगरानी में जुटा हुआ है।


वन विभाग को हाथियों के झुंड की लोकेशन मिल रही है। इसी आधार पर शावक को सुरक्षित तरीके से उसके परिवार तक पहुंचाने की कवायद की जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार शावक को झुंड की दिशा में ले जाने अथवा झुंड को शावक के करीब लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उसे बिना किसी जोखिम के उसकी मां और झुंड से मिलाया जा सके।


धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि शावक करीब 2-3 वर्ष का है। वन विभाग की टीम शावक और हाथियों के झुंड दोनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है तथा उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इधर, क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन अमले द्वारा मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों से हाथियों के नजदीक नहीं जाने तथा उनकी गतिविधियों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की जा रही है। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता शावक को सुरक्षित रखते हुए जल्द से जल्द उसके झुंड से मिलाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp