November 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

चाकू दिखाकर युवक से लूटपाट! ₹700 नकदी और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस ने भेजा जेल!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र में चाकू दिखाकर युवक से मारपीट एवं लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को चाकू से डराकर उसके पास रखे ₹700 नगद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और ₹200 नगद बरामद कर जब्त किया है।


शराब दुकान के पास दिया वारदात को अंजाम:


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम महुदा निवासी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ 23 नवंबर 2026 की शाम काम समाप्त कर पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कुरदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास दो युवक उसके पास पहुंचे और चाकू दिखाकर पूछा कि उसके पास क्या-क्या रखा है। पीड़ित द्वारा कुछ नहीं होने की बात कहने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जेब में रखे ₹700 नगद तथा हाथ में मौजूद वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने दोबारा मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।


पूछताछ में कबूला जुर्म, लूटा गया मोबाइल बरामद:


घटना के बाद पीड़ित ने अपने पिता को पूरी जानकारी दी। रात होने और डर के कारण वह तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंचा। अगले दिन 24 नवंबर को थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।


विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की। संदेह के आधार पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन और ₹200 नगद बरामद किया।


गिरफ्तार आरोपी:


1. सुनील यादव पिता कार्तिक राम, उम्र 21 वर्ष, निवासी जगदल्ला घसिया मोहल्ला, सुरागुड़ा, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

2. नरोत्तम यादव पिता स्व. तुलसी यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी जगदल्ला वार्ड क्रमांक 26, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 24 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इनकी रही सराहनीय भूमिका:


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp