November 23, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

डायल-112 वाहन को थार से मारी टक्कर, पुलिसकर्मियों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; 7 आरोपी गिरफ्तार!

1 min read
Spread the love


जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में डायल-112 पुलिस टीम के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सभी आरोपियों ने 23 नवंबर 2026 को न्यायालय नवागढ़ में आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।


दुर्घटना के बाद पुलिस टीम पर किया हमला:


पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना 6 नवंबर 2026 की रात करीब 10:17 बजे की है। थाना नवागढ़ की डायल-112 टीम को लिंगवा रोड नवागढ़ में सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दुर्घटना में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जा रही थी।
इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे थार वाहन क्रमांक CG 11 BS 3187 के चालक ने डायल-112 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।


फोन कर साथियों को बुलाया, पुलिसकर्मियों से की मारपीट:


घटना के बाद जब पुलिसकर्मी वाहन का निरीक्षण कर रहे थे, तभी थार चालक भावेश केशरवानी ने अपने चाचा भुनेश्वर केशरवानी सहित अन्य साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों का रास्ता रोका और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया।


सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल:


डायल-112 टीम की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 367/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 296, 351(3), 115(2), 121(1), 132, 126(2), 221 एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
विवेचना के दौरान पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी बीच 23 नवंबर को सभी सात आरोपियों ने न्यायालय नवागढ़ में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।


मुख्य आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी
पुलिस के अनुसार, प्रकरण के मुख्य आरोपी भुनेश्वर केशरवानी के विरुद्ध गुण्डा बदमाश के रूप में कार्रवाई एवं जिला बदर किए जाने के संबंध में जिला दण्डाधिकारी तथा वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा जा चुका है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम:


1. भुनेश्वर केशरवानी
2. भावेश केशरवानी
3. राजू साहू
4. दीपक साहू
5. शुभम केशरवानी
6. राकेश चंद्रा
7. इतवारी खूंटे

वाहन: थार को भी जप्त किया गया:


पुलिस की आम जनता से अपील:


जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न न करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या मारपीट न करें। कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp