जनपद पंचायत पामगढ़ में पेयजल व्यवस्था पर उठे सवाल, गंदे वाटर कूलर से पानी पीने को मजबूर लोग!
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। जनपद पंचायत पामगढ़ कार्यालय में आम नागरिकों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कार्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर में गंदगी पसरी होने के कारण यहां आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही है।

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत कार्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यों के सिलसिले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की बुनियादी जिम्मेदारी है। लेकिन वाटर कूलर की साफ-सफाई और रखरखाव में लापरवाही सामने आने से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सवाल यह है कि जहां ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का संचालन और निगरानी की जाती है, उसी जनपद पंचायत कार्यालय में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा की देखरेख पर ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा है?
स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से वाटर कूलर की तत्काल सफाई, नियमित रखरखाव और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
अब देखना होगा कि जनपद पंचायत पामगढ़ के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कब तक सुधारात्मक कदम उठाते हैं।
Subscribe to my channel