Recent Posts

September 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

उल्लास महापरीक्षा की तैयारियों को लेकर बीईओ एस.आर. सिदार ने ली बैठक, 54 संकुलों के तकनीकी रिसोर्स पर्सन को दिए आवश्यक निर्देश

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाली महापरीक्षा की तैयारियों को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ श्री एस.आर. सिदार द्वारा 54 संकुलों के टेक्निकल रिसोर्स पर्सन (TRP) की महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में महापरीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान शॉर्टलिस्ट तैयार करने, अंकन प्रक्रिया, वीटी (VT) की भूमिका तथा असाक्षर परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उल्लास महापरीक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारा लेखन संबंधी पत्र एवं गतिविधियों पर भी चर्चा की गई, ताकि साक्षरता अभियान को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर. सिदार ने जनप्रतिनिधियों से समन्वय एवं चर्चा कर पूर्ण साक्षर ग्राम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित टीमों को आपसी समन्वय, जिम्मेदारी के निर्वहन और टीमवर्क के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे अधिक से अधिक असाक्षर व्यक्तियों को महापरीक्षा से जोड़ा जा सके।


ठक में महापरीक्षा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा साक्षरता अभियान को जनसहयोग के माध्यम से गति देने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारियों एवं तकनीकी रिसोर्स पर्सन की सक्रिय भूमिका से 27 सितंबर को होने वाली उल्लास महापरीक्षा के सफल आयोजन की दिशा में आवश्यक तैयारियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp