सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के खेल विभाग द्वारा अंतरविभागीय कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया।
बालिका वर्ग में कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग ने प्रथम, प्रबंधन विभाग ने द्वितीय तथा वाणिज्य विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में प्रबंधन विभाग प्रथम, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग द्वितीय तथा वाणिज्य विभाग तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ. अनुपमा सिंह, श्री कृष्ण मिश्रा, श्री शशिकांत दुबे तथा श्रीमती सुरभि सिंह, सहायक खेल अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन श्री सुनील कुमार पांडेय, खेल अधिकारी के समन्वय एवं डॉ. वीरेंद्र कुमार पांडेय, उप अधिष्ठाता, छात्र कल्याण के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। खेल विभाग ने सभी विजेता टीमों और प्रतिभागियों को बधाई दी।