तेजपुर के पास सड़क हादसे में पत्रकार घायल, सिर में गंभीर चोट; रायगढ़ रेफर
1 min read

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ भेजा गया

धरमजयगढ़ – तेजपुर के पास मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में पत्रकार शेख आलम घायल हो गए। हादसे में उनके सिर पर काफी चोट आई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद उन्हें तत्काल धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर आपातकालीन सेवा से संपर्क कर घायल पत्रकार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका तत्काल उपचार किया गया।

इधर, घायल पत्रकार को रायगढ़ रेफर किए जाने के दौरान एम्बुलेंस सेवा के पहुंचने में हुई देरी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। परिजनों का आरोप है कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
बहरहाल, सड़क हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
Subscribe to my channel