September 15, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में गणेशोत्सव का शुभारंभविधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की स्थापना

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 14 सितंबर 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय अंतर्गत शिक्षा पाठ्यक्रम परिसर में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा गणेशोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पूजन में शिक्षा पाठ्यक्रम के प्रमुख डॉ. श्याम सिंह गौर एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम सिंह परिहार ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन, वास्तु पूजन एवं प्रधानपीठ पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की भावपूर्ण स्थापना एवं आरती की गई।
इस अवसर पर शिक्षा पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp