Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन शिविर का आयोजन 18 अगस्त को

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आकलन शिविर का आयोजन 18 अगस्त 2026 को किया जाएगा। शिविर का आयोजन बी.आर.सी. कार्यालय धरमजयगढ़ में किया जाएगा।


शिविर में विकासखंड क्षेत्र के दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उनकी आवश्यकताओं का आकलन किया जाएगा। समावेशी शिक्षा के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं, मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहयोग से जोड़ना है।


शिविर का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं समन्वयक, विकासखंड स्रोत केंद्र धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है। संबंधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों से शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp