Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग ने सरिया नाला मंदिर को बनाया आस्था का केंद्र

1 min read
Spread the love


भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ मंदिर परिसर, भजन-कीर्तन के साथ महाप्रसाद व भंडारे का आयोजन


धरमजयगढ़ – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सरिया नाला शिव मंदिर में सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन, पूजा-अर्चना और आरती के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा।


इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। ओंगना गांव के प्रसिद्ध रामायण गायक अधीराम एवं उनकी टीम ने रामायण तथा भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण और मधुर गायन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर तक भक्ति संगीत में सराबोर होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।


पावन पर्व के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भव्य भोग-भंडारे एवं महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। दर्शन-पूजन के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp