छाल में 56.75 लाख के विकास कार्यों को मिली नई दिशा, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया भूमि पूजन !
1 min read

छाल / धरमजयगढ़ – क्षेत्र में शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पहल हुई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल भवन के उन्नयन तथा दो आंगनबाड़ी भवनों के मरम्मत कार्य का भूमि पूजन रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

एसईसीएल के सामाजिक दायित्व मद से स्वीकृत कुल 56.75 लाख रुपये की राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल भवन के उन्नयन के लिए 48.50 लाख रुपये, जबकि बनहर आंगनबाड़ी तथा खेदापाली-गंगाधरपुर पुनर्वास आंगनबाड़ी भवन के मरम्मत कार्य के लिए 8.25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

भूमि पूजन के अवसर पर विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया के विधायक प्रतिनिधि नीलांबर सिंह राठिया, छाल मंडल अध्यक्ष डोल नारायण पटेल, जनपद पंचायत सदस्य संतराम खूंटे, भाजपा वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर ठाकुर एवं लालू ठाकुर, उमाशंकर जांगड़े, सरपंच प्रतिनिधि नवल राठिया, खेदापाली सरपंच रामसिंह राठिया, बनहर सरपंच हलधर सिदार, बोकरामुड़ा सरपंच श्याम राठिया, बोजिया सरपंच भगतराम राठिया, नवापारा सरपंच मनोज भगत, नंदू राठिया, छाल उपसरपंच अशोक पाण्डेय, अनिल भगत, विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

वहीं एसईसीएल की ओर से सामाजिक दायित्व अधिकारी डॉ. गजानंद तथा सिविल विभाग के स्टाफ अधिकारी आनंद बाबू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इन विकास कार्यों से विद्यालय के अधोसंरचनात्मक स्वरूप को बेहतर बनाने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने इसे शिक्षा और बाल विकास से जुड़ी बुनियादी जरूरतों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Subscribe to my channel