सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से “नशा मुक्ति अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूबी दीदी एवं खुशबू दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा जनजागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन डॉ. रमा शुक्ला (कार्यक्रम संयोजक एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी), डॉ. दीपक मिश्रा (एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी) तथा डॉ. अश्वनी ए. वाऊ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की रूबी दीदी एवं खुशबू दीदी को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे कार्यक्रमों को युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।