July 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत जमरगीडी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें

1 min read
Spread the love

जनपद पंचायत धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जमरगीडी के हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मैना बाई राठिया, उपसरपंच सुभाष झरिया, भूतपूर्व उपसरपंच मुरलीधर यादव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप राठिया, चूड़ामणि पटेल, विजय राठिया, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया।


सरस्वती साइकिल योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, उनकी शिक्षा को निरंतर बनाए रखना तथा विद्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना है। इस योजना से छात्राओं का समय और श्रम दोनों की बचत होती है, उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति बढ़ती है, आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें बेहतर अवसर मिलते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp