July 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्रामोदय विश्वविद्यालय ने योग शिक्षक डॉ अशोक दुबे एवं लैब टेक्निशियन पन्नी लाल सेन को दी भावभीनी विदाई

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- 03 जुलाई 2026 महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर कला संकाय में पदस्थ योग शिक्षक डॉ. अशोक दुबे एवं लैब टेक्निशयन पन्नीलाल सेन को सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित अभिनंदन एवं विदाई समारोह में दोनों के दीर्घ, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने डॉ. अशोक दुबे एवं पन्नीलाल सेन को शाल , श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति उसके कर्मनिष्ठ एवं समर्पित कर्मचारियों के योगदान पर आधारित होती है। डॉ. दुबे ने योग शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं श्री पन्नीलाल सेन ने अपनी कार्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सेवाभाव से विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान दिया। कुलगुरु ने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. नंद लाल मिश्रा ने भी दोनों के व्यक्तित्व एवं सेवाओं की सराहना की ।
इस अवसर पर कला संकाय के शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp