वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – शीलू केसरी
1 min read
जांजगीर-चांपा/पामगढ़ 29 जून 2026 – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार जागृति योजना 2025 के अंतर्गत “वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा” थीम पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम समाधान सिद्ध कुटी अद्वैत आश्रम, पामगढ़ में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति पामगढ़ शीलू केसरी ने कहा कि वरिष्ठजन समाज की नींव और अमूल्य धरोहर हैं। बुजुर्गों को केवल आश्रय देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, उनके अधिकारों की रक्षा करना और गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना हम सबकी नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी है।
शीलू केसरी ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम, निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, समाधान समारोह तथा चेक बाउंस मामलों में कानूनी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पीएलवी गजानंद प्रसाद कश्यप ने मंच संचालन करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे वरिष्ठजन पेंशन योजना, आयुष्मान भारत योजना और तीर्थ यात्रा योजना की विस्तृत जानकारी दी।
नगर पंचायत पामगढ़ की अध्यक्ष गौरी छोटू जांगड़े ने कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आदरणीय राधाकांत केसरी, वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद कुमारी सुमन कुर्रे, आश्रम के पुजारी बालाराम, पार्षद प्रतिनिधि मनमोहन कुर्रे, पीएलवी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, अन्य पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 65 व्यक्ति शामिल हुए।
Subscribe to my channel