Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर-खोखरा का व्यापक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण दल का नेतृत्व प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा श्री जयदीप गर्ग ने किया। उनके साथ प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकात हेल्प डेस्क, वीसी कक्ष, जेल भवन की स्थिति, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत्त सुविधाओं, शौचालयों की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल व्यवस्था, बंदियों के कपड़ों की दशा, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा तथा बंदियों के लंबित प्रकरणों से संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जेल के सभी रजिस्टरों एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक श्री डी.डी. टोंडर, अधिवक्ता अशोक यादव (लीगल एड डिफेंस काउंसिल), लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (पैरालीगल वालंटियर) सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp