Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

बाबू लाल सेन बने राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संभाग इकाई रीवा के कार्य विस्तार को दृष्टिगत रखते हुए  महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पदस्थ बाबूलाल सेन को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। कर्मचारियों ने श्री सेन को मिले नवीन दायित्व के लिए बधाई दी है।
श्री सेन के समर्थक और शुभचिंतक कर्मचारियों ने कैंपस में विराजे बजरंग बली के मंदिर में पूजा ,पाठ और प्रसाद वितरण कर खुशी जाहिर की।  राज्य कर्मचारी संगठन के लोगों ने आज कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे से शिष्टाचार भेंट की और मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन की गतिविधियों को बताया। इस मौके पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गर्ग, गैर शिक्षक संघ के प्रांतीय संयोजक सत्यनारायण गर्ग मुन्ना भैया, महासचिव विद्यानंद चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp