प्रेस विज्ञप्तितंबाकू सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव : प्रो. नंदलाल मिश्र
1 min read

चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में संचालित मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन एवं नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत कला संकाय में छात्रों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “तंबाकू सेवन जन्य विकार एवं उनका व्यवहारिक समाधान” विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसिक स्वास्थ्य समिति एवं कल्याण नीति क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रो. नंदलाल मिश्र ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि तंबाकू सेवन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने तंबाकू सेवन से उत्पन्न तनाव, निर्भरता, व्यवहारगत समस्याओं तथा उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तंबाकू सेवन से बचाव जागरूकता, आत्मनियंत्रण, स्वस्थ जीवनशैली तथा सामाजिक एवं पारिवारिक सहयोग के माध्यम से संभव है। उन्होंने कहा कि तंबाकू मुक्त जीवन ही स्वस्थ, सुरक्षित और सुखद भविष्य की कुंजी है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन संकाय समिति सदस्य डॉ. श्याम सिंह गौर ने किया तथा डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel