May 28, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग की मृत्यु के 10 घंटे बाद भी नहीं पहुंची संचालक, दिखाई संवेदनहीनता

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा/पामगढ़। 27 मई 2026 — देव सेवा समिति संचालित वृद्धा आश्रम, पामगढ़ में बुधवार सुबह चार बजे एक वृद्ध महिला डोकरी बाई की मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने के बावजूद आश्रम की संचालक श्रीमती अगम बर्मन 10 घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचीं। फोन पर पूछने पर उन्होंने कहा, “मेरे घर में मेहमान आने वाले हैं, इसलिए नहीं आ सकती।”

यह घटना आश्रम प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और संवेदनहीनता को उजागर करती है। घटना के बाद भी प्रबंधन की दूरी बनी रही, जिससे आश्रम में रह रहे अन्य बुजुर्गों की देखभाल और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं।

वार्ड पार्षद ने संचालक अगम बर्मन से फोन पर बात की, लेकिन उनके रवैये से नाराज होकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। नगर पंचायत पामगढ़ के अध्यक्ष ने अगम बर्मन को फटकार लगाई और घटना की गंभीरता बताई।

पार्षद ने कहा, “हम इस मामले में प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। आश्रम भगवान भरोसे चल रहा है। बुजुर्गों की देखभाल के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।”

स्थानीय लोगों ने आश्रम का पंजीयन रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आश्रमों में बुजुर्गों को सिर्फ रखा जाता है, उनकी उचित देखभाल नहीं की जाती।

मीडिया द्वारा दी गई सूचना पर पामगढ़ थाना और तहसीलदार अमरनाथ श्याम को घटना की जानकारी दी गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों की हालत दयनीय है और प्रबंधन पूरी तरह से जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हुए है।

उदघोष समय न्यूज़ लगातार इस मामले की निगरानी कर रहा है। प्रशासन और संबंधित विभागों से अपेक्षा है कि इस गंभीर लापरवाही पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आश्रम प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp