May 26, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

नगरीय निकाय कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघ ने खोला मोर्चा*

1 min read
Spread the love

*लंबित वेतन, एरियर और पदोन्नति सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को सौंपा ज्ञापन*

संभाग व्यरो दुर्गा गुप्ता

रायपुर। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ ने नगरीय निकाय कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों का जल्द निराकरण करने की मांग की गई है।

संघ ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन, एरियर, पदोन्नति और पेंशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि कर्मचारियों को प्रतिमाह ट्रेजरी के माध्यम से नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित वेतन हेतु तत्काल राशि आवंटित की जाए।

संघ ने नगरीय निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान करने और राज्य शासन कर्मचारियों की तरह सुविधाएं देने की भी मांग उठाई है। इसके साथ ही कर्मचारियों के लंबित NPS एवं GPF राशि को उनके खातों में जमा कराने की मांग प्रमुख रूप से की गई है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई कर्मचारी 15 से 20 वर्षों से नियमित पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी पदोन्नति नहीं हो सकी है। संघ ने शासन से जल्द नया सेटअप स्वीकृत कर पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp