हार्वेस्टर ने पीछे से टक्कर मारी, स्कूल प्रिंसिपल समेत शिक्षकों की कार क्षतिग्रस्त; बाल-बाल बचे सभी
1 min read
संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 26 मई 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले में मंगलवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना टल गई। कोसला स्थित सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल और अन्य शिक्षकों की कार को एक तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

घटना कुटराबोड़ गांव के मुख्य मार्ग पर हुई। प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षक 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट लेने जनजगीर जा रहे थे। टाटा कर्व मॉडल कार (क्र.- CG11-BQ-7122) को हार्वेस्टर की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोसला के प्रिंसिपल तथा शिक्षक सुरेंद्र कुमार कश्यप, परदेशी लाल खुंटे और नारायण लाल कैवर्त्य बाल-बाल बच गए। सभी को मामूली चोटें और झटका लगा है, किसी की गंभीर चोट नहीं आई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि टक्कर थोड़ी और जोरदार होती तो यह हादसा घातक साबित हो सकता था।
पुलिस कार्रवाई : घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों की ओर से थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस हार्वेस्टर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार की जांच कर रही है।
स्थानीय ग्रामीणों ने भारी वाहनों की गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार पर चिंता जताई है और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।
Subscribe to my channel