May 27, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आश्वासन के बावजूद बिजली संकट बरकरार, किसानों ने किया कलेक्टर बंगले का घेराव

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से नाराज किसानों ने कलेक्टर बंगले का घेराव कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है, जिससे फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच रही हैं। कई बार शिकायत करने और अधिकारियों से मांग उठाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। इसी से आक्रोशित किसान बड़ी संख्या में कलेक्टर बंगले पहुंचे और नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम अनूपपुर कमलेश पुरी किसानों से चर्चा करने पहुंचे। इसी दौरान बातचीत का वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि एसडीएम ने अपनी और किसानों की बातचीत का वीडियो बनाने से मना किया, वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वीडियो बना रहे लोगों को धमकाकर किनारे कर दिया।

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। वहीं प्रशासन की ओर से किसानों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp