May 21, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार शाम राजीव गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम का आयोजन मण्डल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष प्रधान के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और देश के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।


श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्व. राजीव गांधी के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में आधुनिक तकनीक, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp