May 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

लकी ड्रा से बना नवजात मंडल अध्यक्ष नियुक्ति में पूछ रहा था पूर्व दायित्व और अनुभव स्वयं जीरो

1 min read
Spread the love

मास्टरमाइंड शा.प्लाट पर बेच रहा निवास मार्ट फिटी,विलुप्त गुप्त मित्र को बनाया महामंत्री

अनूपपुर/हम बात कर रहे हैं जिले के भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बहु प्रतीक्षित विलंब घोषित मंडल अध्यक्ष की और उनकी घोषित कार्यकारिणी की जिसमें तरह-तरह के ऊहा पोह देखने को मिला है। मेरी लेखनी के वर्णन से आप सभी पाठकगण समझ ही जाएंगे कि जनता की मांग पर हम किनकी वास्तविकता उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।

नवजात मंडल अध्यक्ष का करामात 

प्रथम में हम बात कर रहे हैं जिले के सबसे बहु प्रतीक्षित नियुक्त मंडल अध्यक्ष की जो पीछे के दरवाजे से या यू कहे लकी ड्रा युक्त मंडल अध्यक्ष बना हैं जिनकी स्थानीय वास्तविक पृष्ठभूमि कुछ भी नहीं इन्हें आयातित करके लोगों पर थोप दिया गया है यह महाशय मंडल अध्यक्ष बनने के उपरांत 2,4 ऑटो ड्राइवर के भरोसे अपनी पृष्ठभूमि रचने में उतारू हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किसी भी प्रकार की इन्हें महत्व नहीं दिया यह महाशय शिशु युक्त स्वयं कार्यकर्ता है जिनका कोई भी राजनीतिक अनुभव नहीं है और यह महाशय नियुक्ति के समय दूसरों से उनके पूर्व दायित्व के अनुभव और कार्यकाल पूछ रहे थे और स्वयं का औकात जीरो या यू कहे नवजात मंडल अध्यक्ष यह महाशय के मास्टरमाइंड के द्वारा कान फूंका गया कि आप यहां पर स्थानीय लूप लाइन में पड़े नेता कार्यकर्ताओं को पकड़ो और उन्हें माला पहनकर तवज्जो दो तो एक धड़ा आपके सहयोग में खड़ा हो जाएगा जिससे तुम्हारी राजनीतिक करियर चमक उठेगी और यहीं से यह नवजात मंडल अध्यक्ष स्थानीय स्तर पर चरण वंदना के माध्यम से कोने के कुर्सी में बैठकर झूठी मुस्कान लेकर लोगों को गुमराह करते हुए सम्मानहै देने लगा और किसी कदर अपनी पहिया चलाने में कामयाब हो गया समय रहते ही बीच में इनके ऊपर खुले आम घूसखोरी का इल्जाम लगा यहां तक के अपने वरिष्ठ नेताओं को गाली देते हुए भी नजर आए इस तरह की ऑडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हुई लेकिन उनके आला अधिकारी की इतनी मोटी चमड़ी थी कि उनके कान में जू तक नहीं रेंगा और ऐसे भ्रष्ट करप्ट एवं अनुभवहीन व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की कुर्सी से नवाजता रहा गया।

मास्टरमाइंड और विलुप्त गुप्त महामंत्री 

नवजात शिशु योग्य मंडल अध्यक्ष के मास्टरमाइंड एक ऐसा व्यक्ति है जो आज से एक दशक पूर्व कांग्रेस पार्टी का गुलाम हुआ करता था और अपनी दुकान चलाता था। सत्ता जाते ही संघ के अन्य संगठनों से जुड़कर अपने आप को आरएसएस का महावीर योद्धा बताने लगा ऐसे अवसरवादी व्यक्ति फिर अपनी दुकान सजाने लगे और भारतीय जनता पार्टी के नेता बन गए जोड़-तोड़ और धन्ना सेठ वाली राजनीति करके पार्षद बनाने में कामयाब हो गए। नोट की सियासी रसूख के दम पर शासकीय जमीन पर कब्जा करके प्लाट मार्ट फिटी आवास बेचने लग गए और धीरे से जिले के टीम में सूटकेस के दम पर अपना स्थान बनाने में कामयाब हो गए। यह है मंडल अनूपपुर के मास्टरमाइंड जिन्होंने मंडल अध्यक्ष का ऐसा कान फूंका की विलुप्त गुप्त व्यक्ति जो कभी आज तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम में नहीं दिखा ऐसे अपने मित्र को महामंत्री बनाने में कामयाब हो गया।

अब अन्य प्रजातियों की चर्चा 

नवजात अनुभवहीन मंडल अध्यक्ष की कार्यकारिणी में कुछ ऐसे अनुभवी व्यक्ति शामिल हैं जिन्हें नीचे काम नहीं करना चाहिए फिर भी स्वीकार करना जरूरी था क्योंकि इन्हें कोई पूछने वाला तो था नहीं चलो इसी बहाने किसी ने बुलाया तो सही है। कुछ को माला पहनाकर मंच में सम्मान मिला तो सोचे मास्टरमाइंड के नीचे झुक कर अपने लोग को फिट कर दें कहीं दशकों बाद मिला सम्मान भी ना लुट जाए। और कई लोग विधायक पूर्व विधायक और अन्य के नाम का दबाव बनाकर जो मिल रहा है वही गप करो पता नहीं कुछ ना मिले। रही लास्ट में तो नवजात मंडल अध्यक्ष का सर्वप्रथम तो ऑटो ड्राइवर ने ही सहयोग किया था उनका भी स्थान बनता है। और हां चापलूसी की गाड़ी चलाने में भी महत्वपूर्ण पद मिलता है यह किसी से छुपा नहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp