धरमजयगढ़ – ग्राम पोड़ीछाल में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अखंड त्रिदिवसीय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम में यह आयोजन प्रथम बार आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 07, शनिवार, 09 मई 2026 को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। वहीं, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष 10, मंगलवार, 12 मई 2026 को सहस्त्रधारा पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस धार्मिक आयोजन में आचार्य श्री जयजयराम महाराज (तरेकेला वाले) के सान्निध्य में रामायण पाठ संपन्न होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तों से आग्रह किया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा धर्म लाभ अर्जित करें। कार्यक्रम से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा संपर्क नंबर 9575363358 एवं 7000223870 जारी किए गए हैं। ग्राम पोड़ीछाल के समस्त ग्रामवासी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारी की जा रही है।