धरमजयगढ़ में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 अप्रैल से 5 मई तक आवेदन
1 min read
धरमजयगढ़ – पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक अभिभावक 10 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कार्यालय समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रवेश लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है।
प्रवेश में शासन की योजनाओं के तहत विशेष प्रावधान भी रखे गए हैं। महतारी दुलारी योजना के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा बीपीएल एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहेंगी।
कक्षा पहली में प्रवेश के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में न्यूनतम 5 वर्ष 6 माह तथा अधिकतम 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी अनिवार्य है।
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Subscribe to my channel