चित्रकूट नगर परिषद कार्यालय में परिषदो की बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई बैठक में नगर विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
चित्रकूट- बैठक में मुख्य रूप से पार्षद वार्ड क्रमांक 1 श्री विनीत त्रिपाठी, पार्षद वार्ड क्रमांक 2 श्री गुलाब गुप्ता, पार्षद वार्ड क्रमांक 5 श्रीमती रेखा निषाद, पार्षद वार्ड क्रमांक 8 श्री सालिकराम मवासी, पार्षद वार्ड क्रमांक 11 श्री सिद्धांत रंजन त्रिवेदी, पार्षद वार्ड क्रमांक 12 श्री ललित मोहन, पार्षद वार्ड क्रमांक 13 श्रीमती नीतू तथा पार्षद वार्ड क्रमांक 15 श्रीमती संपतिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान जनहित से जुड़े विविध मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। चित्रकूट के समग्र एवं संतुलित विकास को दृष्टिगत रखते हुए वार्ड स्तर के छोटे-छोटे कार्यों के साथ-साथ नगर स्तर के प्रमुख विकास कार्यों का भी अनुमोदन प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति प्राप्त होगी।