April 19, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथियों की बढ़ी सक्रियता, फसलों को पहुँचाया नुकसान

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हाथी न केवल खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सड़कों पर भी विचरण करते नजर आ रहे हैं, जिससे आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
हाल ही में क्रौंधा मार्ग पर हाथियों का एक समूह सड़क पार करते देखा गया था। वहीं आज सुबह लगभग 10 बजे रायगढ़ रोड पर एक अकेला हाथी कंपार्टमेंट 67 से 68 के जंगल की ओर सड़क पार करता दिखाई दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर कुछ समय के लिए यातायात थम गया और लोग भयभीत नजर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर फॉरेस्ट चौकीदार तैनात रहे और लोगों को सतर्क किया गया।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, केवल धरमजयगढ़ रेंज में नर, मादा और शावकों सहित लगभग 48 हाथी सक्रिय हैं। वहीं पूरे धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में करीब 120 हाथी अलग-अलग स्थानों पर विचरण कर रहे हैं। लगातार बढ़ती यह संख्या और हाथियों की सक्रियता क्षेत्रवासियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp