ए.के.एस. विश्वविद्यालय की एमबीए छात्रा उदिता बनर्जी का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित।
1 min read
सतना । ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय की एमबीए छात्रा उदिता बनर्जी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपना शोध पत्र “सोशल मीडिया मार्केटिंग का जेनरेशन-ज़ेड के उपभोक्ता खरीद निर्णयों पर प्रभाव” अंतरराष्ट्रीय जर्नल फ्रंटियर्स इन मैनेजमेंट एंड सोशल इनसाइट्स में प्रकाशित कराया है। यह शोध सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को युवा उपभोक्ताओं के व्यवहार से जोड़ता है।
इस उपलब्धि पर डीन डॉ. कौशिक मुखर्जी एवं संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। उदिता ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया है।
Subscribe to my channel