May 18, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जांजगीर में एसीबी का धमाकेदार छापा: बिजली विभाग के 3 अधिकारी ₹35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।     उदघोष समय न्यूज़, 20 मार्च 2026।

जांजगीर-चांपा।   बिजली विभाग के तीन अधिकारी रंगे हाथों ₹35 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई आज 20 मार्च 2026 को हुई, जिसमें एसीबी बिलासपुर की टीम ने सफल ट्रैप ऑपरेशन चलाया।


गिरफ्तार आरोपी:
• सहायक अभियंता विजय नोर्गे
• उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला
• सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी देवेंद्र राठौर


मामला क्या है?
जांजगीर निवासी शिकायतकर्ता प्रदीप यादव ने ग्राम खोखसा में फ्लाई ऐश ब्रिक्स प्लांट स्थापित करने के लिए ट्रांसफार्मर और बिजली मीटर लगवाने हेतु आवेदन किया था। डिमांड नोट जमा करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने काम करवाने के एवज में कुल ₹35 हजार की रिश्वत मांगी।


उप अभियंता राजेंद्र शुक्ला ने ₹10 हजार मांगे।
सहायक अभियंता विजय नोर्गे और देवेंद्र राठौर ने ₹25 हजार की मांग की।


शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन किया और ट्रैप बिछाया। शिकायतकर्ता को निर्देशित कर रिश्वत राशि देने भेजा गया। लेन-देन पूरा होते ही एसीबी टीम ने मौके पर छापा मारा और तीनों अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पूरी ₹35 हजार की राशि बरामद की गई।


• एसीबी टीम का नेतृत्व डीएसपी अजितेश सिंह ने किया।


तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।


एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो तुरंत एसीबी को सूचित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp