August 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अवैध रेत उत्खनन पर की गई कार्रवाई: 02 चैन माउंटेन मशीन व 3  ट्रैक्टर  जब्त

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 18 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम खपरीडीह एवं तहसील पामगढ़ के ग्राम देवरघटा के क्षेत्र में जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम खपरीडीह में अवैध रेत उत्खनन में लगे 1 चैैन माउंटेन एवं ग्राम देवरघटा में 1 चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को जब्त किया गया।


     कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंतत्रण हेतु जिला स्तरीय उडनदस्ता दल द्वारा लगातार जांच कर कार्यवाही की जा रही है। खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण करने वालो के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 (ख) के तहत कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नियमानुसार उपरोक्त वाहनों के वाहन चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp