November 8, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में किया दीपदान, कामतानाथ मंदिर में किए दर्शन और संतों का किया सम्मान

1 min read
Spread the love

चित्रकूट– प्रभु श्रीराम की पावन तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदाकिनी गंगा में दीपदान किया और भगवान कामतानाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने चित्रकूट स्थित आरोग्यधाम मंदाकिनी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में संतों को शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया तथा जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कामदगिरि में दीपदान करने के पश्चात मंदाकिनी के प्रसिद्ध भरत घाट पर भी दीपदान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन किया। इस धार्मिक प्रवास के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना हो गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp