फूलपुर में तीन माह का राशन खुर्दबुर्द, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
1 min read
शिवपुरी –
शिवपुरी जिले के फूलपुर गांव में उचित मूल्य दुकान से तीन माह का राशन खुर्दबुर्द कर बेचने का आरोप सामने आया है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नरवर तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सेल्समैन भगतसिंह जाटव व उसके साथियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ने तीन बार अंगूठा लगवाकर राशन देने से इनकार कर दिया और रातों-रात राशन बेच दिया। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने फूलपुर-नरवर रोड पर जाम लगाया था, जिसके बाद दुकान सील की गई।
ग्रामीणों ने डीलर का लाइसेंस निरस्त करने, एफआईआर दर्ज कराने और तीन माह का राशन दिलाने की मांग की है।
Subscribe to my channel