July 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी के विधि संकाय के स्टूडेंट्स ने की सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन की यात्रा

Spread the love

सतना। 25 अप्रैल 2025।शुक्रवार। एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना के विधि संकाय ने  शैक्षणिक यात्रा के तहत भारत के सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रपति भवन का दौरा किया। सुप्रीम कोर्ट के दौरे के दौरान छात्रों को भारत की सर्वोच्च न्यायिक संस्था की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिला। उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही, वकीलों की दलीलों और न्यायाधीशों की भूमिका को प्रत्यक्ष रूप से देखा। डॉ.सुधीर कुमार जैन ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को कानूनी प्रक्रियाओं और न्याय व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराना था। सहायक प्राध्यापक विनय कुमार पाठक ने कहा, “यह अनुभव छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा, जिससे उन्हें भविष्य में सिविल जज, अभियोजन अधिकारी या कानूनी सलाहकार बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।”राष्ट्रपति भवन: भारत की शासन व्यवस्था का प्रतीकयात्रा के दूसरे चरण में, विधि संकाय का दल राष्ट्रपति भवन पहुंचा, जहां छात्रों ने भारत की शासन व्यवस्था और इसके ऐतिहासिक महत्व को समझा। डॉ. संभरकर ने बताया कि राष्ट्रपति भवन का दौरा छात्रों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव था, जिसने उन्हें देश के संवैधानिक मूल्यों और नेतृत्व की महत्ता से जोड़ा। शशिकांत दुबे और प्रशांत कुमार ने छात्रों को राष्ट्रपति भवन की वास्तुकला और इसके ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी।              

धीरेंद्र पटेल ने कहा, “यह यात्रा न केवल शैक्षणिक थी, बल्कि छात्रों में देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना भी जागृत करती है।इस यात्रा का नेतृत्व विधि संकाय के डीन डॉ. सुधीर कुमार जैन ने किया।  जिसमें सहायक प्राध्यापक विनय कुमार पाठक, डॉ. विधि संभरकर, शशिकांत दुबे, प्रशांत कुमार और धीरेंद्र पटेल के साथ 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp