एकेएस यूनिवर्सिटी में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कला एवं शिल्प प्रदर्शनी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।
1 min read
सतना। 03 नवंबर 2026 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के द्वितीय दिवस के अवसर पर एकेएस विश्वविद्यालय,सतना के शिक्षा विभाग द्वारा कला एवं शिल्प प्रदर्शनी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं नेतृत्व श्रीमती नीरू सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. पूर्णिमा सिंह का विशेष योगदान रहा।

इसके अतिरिक्त विभाग के अन्य संकाय सदस्यों डॉ. नीता सिंह गहरवार, डॉ. कल्पना मिश्रा, डॉ. शिखा त्रिपाठी, श्रीमती सीमा द्विवेदी, श्री अमीर हसीब सिद्दीकी, डॉ. सानंद कुमार गौतम एवं डॉ. भगवान दीन ने भी पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ सहयोग प्रदान किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के प्रारंभ में विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एस. मिश्रा ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई कला एवं शिल्प प्रदर्शनी और रंगोली का अवलोकन कराया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति, कौशल एवं सृजनात्मक प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की तथा उनका उत्साहवर्धन किया।इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल एवं नवाचार संबंधी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एस. मिश्रा ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Subscribe to my channel