August 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आईआईटी मंडी के ‘प्रयास 4.0’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एकेएस विश्वविद्यालय के छात्र अमृतांशु ओझा हुए सम्मानित

1 min read
Spread the love


सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग) के छात्र अमृतांशु ओझा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी के सेंटर फॉर कंटीन्यूइंग एजुकेशन द्वारा आयोजित एक माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘प्रयास 4.0’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे अत्याधुनिक विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण, तकनीकी सत्र और परियोजना-आधारित शिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों के तकनीकी कौशल को विकसित किया गया।


उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमृतांशु ओझा को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, तकनीकी दक्षता और एकेएस विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिचायक है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर अनंत कुमार सोनी, कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, कंप्यूटर संकाय के डीन डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर गौतम, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह तथा कंप्यूटर संकाय के समस्त शिक्षकों ने अमृतांशु ओझा को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp