विश्व स्तनपान सप्ताह पर ए.के.एस. विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, अनुपमा पटनहा रहीं प्रथम
1 min read
सतना, 4 अगस्त। ए.के.एस. विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं महिला विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम एवं “स्तनपान का महत्व” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में अनुपमा पटनहा ने प्रथम, उदिता बनर्जी ने द्वितीय, समृद्धि चोपड़ा ने तृतीय तथा अंशिका सिंह ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि अग्रवाल ने शिशु के लिए स्तनपान के लाभों की जानकारी देते हुए इसे नवजात के संपूर्ण विकास के लिए सर्वोत्तम आहार बताया। विशेष वक्ता डॉ. मधु गुप्ता ने मातृ स्वास्थ्य में स्तनपान की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को अनुपमा सोसायटी, डॉ. शीला तिवारी एवं सुश्री निशा खरे का सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजन डॉ. अश्वनी ए. वावू, समन्वयक एवं बायोटेक विभागाध्यक्ष, डॉ. रमा शुक्ला, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष तथा सुश्री प्रज्ञा श्रीवास्तव, महिला विकास प्रकोष्ठ प्रभारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन समिति में डॉ. रमा शर्मा, नीरू सिंह, डॉ. नीता एवं मोनू की सक्रिय भूमिका रही। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
Subscribe to my channel