ए.के.एस. विश्वविद्यालय एवं साइटोलाइफ एग्रीटेक के बीच एमओयू, कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास को मिलेगा नया आयाम
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के कृषि संकाय एवं साइटोलाइफ एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई के बीच कृषि शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, इंटर्नशिप, प्रशिक्षण तथा उद्योग–शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों, औद्योगिक प्रशिक्षण, अनुसंधान परियोजनाओं तथा रोजगारोन्मुख अवसरों का लाभ मिलेगा। साइटोलाइफ एग्रीटेक मृदा एवं पौध परीक्षण, प्रिसिजन एग्रीकल्चर, जैविक एवं टिकाऊ कृषि, कृषि परामर्श, किसान प्रशिक्षण तथा अत्याधुनिक कृषि तकनीकों के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी एग्रीटेक कंपनी है।

साइटोलाइफ एग्रीटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अमित त्रिपाठी ने कहा, “ए.के.एस. विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार तथा नवाचार को बढ़ावा देने वाला सकारात्मक वातावरण है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। हमें विश्वास है कि यह साझेदारी विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण, अनुसंधान, इंटर्नशिप और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगी तथा कृषि क्षेत्र के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करेगी।”

ए.के.एस. विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर इंजी. अनंत कुमार सोनी ने कहा, “आज कृषि क्षेत्र तकनीक आधारित बदलाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। यह एमओयू विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव, प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल से भी समृद्ध बनाकर कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है।”

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में ए.के.एस. विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिकुलपति प्रो. आर. एस. त्रिपाठी, कृषि संकाय के डीन प्रो. अशोक कुमार भौमिक तथा कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज वर्मा उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी कृषि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा विद्यार्थियों को वैश्विक कृषि उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Subscribe to my channel