मध्य प्रदेश सरकार के छह मंत्रियों ने सतना कलेक्टर के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उनके तबादले की मांग की है। मामला राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र की जांच के दौरान उनके गृह ग्राम हरदुआ मझोल में कराई गई मुनादी से जुड़ा है। इस घटनाक्रम ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति के निर्देश पर सतना प्रशासन ने गांव में मुनादी कराकर जानकारी दी थी कि राज्यमंत्री के जाति प्रमाणपत्र की जांच चल रही है। मंत्रियों का आरोप है कि समिति की अंतिम सुनवाई और निर्णय से पहले इस तरह की कार्रवाई से राज्यमंत्री की सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई और यह अनुचित प्रशासनिक कदम था। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले मंत्रियों में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, विजय शाह, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल और दिलीप अहिरवार शामिल रहे। सभी ने कलेक्टर के तबादले की मांग की है।
1 min read

About The Author
1
/
497
Rampur_baghelan:मझियार में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़े श्रद्धालु, महारास लीला के प्रसंग ने बांधा समां
Chitrakoot:गुप्त गोदावरी मार्ग पर दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले बांदा के दो बदमाश गिरफ्तार
लैलूंगा पॉक्सो कांड: 13 साल की बच्ची का दर्द सुन कांप उठेंगे आप, 45 दिन बाद भी बड़े सवाल!
Satna:अस्मि, वेदांशिका, शौर्य, कीर्ति और प्रांशी ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता-26 के लिए चयनित
Rampur: सतना जिले की ग्राम पंचायत ककलपुर की महला बस्ती से ग्रामीणों की परेशानी की तस्वीर सामने
जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष ने राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Satna : आदिवासी अंचल बांका में गुलाब शुक्ला का भव्य सम्मान, शिक्षा और रोजगार के विकास का लिया संकल्प
Maharajganj : थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
Satna News: बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए गुलाब शुक्ला, राशन सामग्री की वितरित
Satna News: रामपुर बाघेलान में आवास योजना की समीक्षा, कुंद पंचायत मामले की जांच के निर्देश
Gorakhpur News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में जलजमाव, बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर उठे सवाल
Dharamjaigarh News: अस्पताल में शव के पास मरीजों के भोजन का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल
Morena: जौरा-कैलारस शक्कर कारखाना चलाने की मांग मंजूर, विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन खत्म
Morena News: गैपरा गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Maharajganj News: चोरी की घटना का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; पंपिंगसेट बरामद
1
/
497
Subscribe to my channel