Recent Posts

July 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

आखिरकार अंजली सोनी को भी मिलेगा गोल्ड मेडल, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बीएससी (बायो) की छात्रा अंजली सोनी को गोल्ड मेडल नहीं दिए जाने का मामला आखिरकार उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचा, जिसके बाद विभाग ने जांच कर विश्वविद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, अंजली सोनी बीएससी (बायो) में प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा थीं। वहीं दूसरी छात्रा किरण तिवारी ने प्रथम वर्ष में एक विषय की पुनः परीक्षा (द्वितीय प्रयास) उत्तीर्ण करने के बाद कुल अंकों के आधार पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इसके बावजूद विश्वविद्यालय ने नियमों की अनदेखी करते हुए अंजली सोनी के स्थान पर किरण तिवारी को गोल्ड मेडल प्रदान कर दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।

बताया गया कि विश्वविद्यालय के प्रचलित नियमों के अनुसार गोल्ड मेडल केवल उसी छात्र-छात्रा को दिया जा सकता है जिसने संबंधित पाठ्यक्रम में प्रथम प्रयास में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया हो।

मामले की शिकायत उच्च स्तर तक पहुंची और भारत के उपराष्ट्रपति के स्तर पर हस्तक्षेप के बाद मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच के उपरांत विभाग ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न होने देने की नसीहत दी।

जारी आदेश के अनुसार, किरण तिवारी को पहले से प्रदान किया गया गोल्ड मेडल यथावत रहेगा, वहीं नियमों के अनुरूप अंजली सोनी को भी गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

यह मामला विश्वविद्यालयों में पुरस्कार वितरण की प्रक्रिया, नियमों के पालन और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp