Recent Posts

July 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गांव-गांव में धूमधाम से मनाया गया ‘रोजगार एवं आवास दिवस’ विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगे 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 07 जुलाई 2026 | कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस भव्य रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण श्रमिकों को विकसित भारत @ जी राम जी योजना की जानकारी दी गई। योजना के तहत अब पात्र ग्रामीण श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन की मजदूरी प्रदान की जाएगी। इससे न केवल ग्रामीण परिवारों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान:

• रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों का पंजीयन

• ई-केवाईसी पूर्ण करना

• लंबित जियो टैगिंग

• प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के निर्माण कार्यों की समीक्षा

इन सभी कार्यों को मौके पर ही अंजाम दिया गया। साथ ही अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने और स्वीकृत हितग्राहियों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी जनपद पंचायतों और ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

यह दिवस जिले में रोजगार सृजन, आवास निर्माण और समग्र ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp