July 7, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा बैठक

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 6 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

बैठक में कलेक्टर ने मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां पूर्ण रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, बचाव दलों को सक्रिय रखने और मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, फॉल्ट निराकरण का रिस्पॉन्स टाइम घटाने और शिकायतों के तत्काल निपटारे के सख्त निर्देश दिए। विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर ने 14 से 15 वर्ष की सभी किशोरियों का शत-प्रतिशत एचपीवी वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने, जलजनित रोगों की रोकथाम, खाद-बीज की समय पर उपलब्धता और किसानों को सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने तथा अधिकाधिक हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

धरती आबा अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूर्यघर, बायोगैस, पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टरगण एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp