Recent Posts

June 24, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

*ग्राम सभाओं में पीएम आवास प्लस 2.0 सूची का वाचन, 12 मापदंडों पर हुआ सत्यापन* *पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार करने दावा-आपत्तियां आमंत्रित* *ग्रामीणों की सहभागिता से आवास योजना के वास्तविक हितग्राहियों का होगा चयन*

1 min read
Spread the love

जांजगीर-चांपा, 24 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची (पीडब्ल्यूएल) का सार्वजनिक वाचन किया गया तथा शासन द्वारा निर्धारित 12 निष्कासन मापदंडों के आधार पर परिवारों का सत्यापन किया गया।

ग्राम सभा में पक्के मकान, मोटर चालित वाहन, सरकारी नौकरी, आयकरदाता, व्यावसायिक करदाता, अधिक कृषि भूमि धारक तथा अन्य निर्धारित मापदंडों के आधार पर सूचीबद्ध परिवारों की पात्रता का परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को सूची की जानकारी देते हुए संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर भी प्रदान किया गया। प्राप्त दावा-आपत्तियों के परीक्षण उपरांत ग्राम सभा के अनुमोदन से पात्र हितग्राहियों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाएगी तथा नियमानुसार आवास सॉफ्ट में अपलोड की जाएगी।

ग्राम सभाओं में पूर्व बैठकों में पारित प्रस्तावों के पालन प्रतिवेदन, पंचायतों के आय-व्यय, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति तथा पंचायत उन्नति सूचकांक के परिणामों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान विकसित भारत जीरामजी की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों से अवगत कराया गया। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल विवाह रोकथाम, स्वच्छता, पंचायत परिसंपत्तियों के संरक्षण, आवारा पशुओं के प्रबंधन एवं अन्य जनकल्याणकारी विषयों पर भी चर्चा की गई। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव दिए तथा पंचायतों के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp