June 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस यूनिवर्सिटी के योग विभाग में साप्ताहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का शुभारंभ, डॉ. सुरेश लाल बरनवाल ने बताया योग का महत्व

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस यूनिवर्सिटी के योग विभाग द्वारा साप्ताहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रातः 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में योग के महत्व, आधुनिक जीवन में उसकी प्रासंगिकता तथा स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण में उसकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। यह ऑनलाइन कार्यक्रम 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक अनवरत संचालित होगा, जिसमें देश के विभिन्न प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञ एवं विद्वान जुड़कर अपने अनुभव एवं विचार साझा करेंगे।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुरेश लाल बरनवाल, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार,

ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अनियमित दिनचर्या और बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के कारण योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाते हुए जीवन में संतुलन स्थापित करता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अनंत कुमार सोनी ने की। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े, प्रति कुलपति डॉ. हर्षवर्धन, डीन प्रो. सुधीर जैन तथा अन्य वक्ताओं ने भी योग की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों से इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य शंखधर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार तिवारी, निशा त्रिपाठी सहित विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने बताया कि 21 जून तक चलने वाली इस व्याख्यान श्रृंखला में विभिन्न योगाचार्य, शिक्षाविद् एवं विशेषज्ञ योग के वैज्ञानिक, व्यावहारिक और आध्यात्मिक पक्षों पर अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे विद्यार्थियों एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ेगी

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp